हापुड। (फ़ॉक्सलेंन न्यूज़) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ में हापुड़ जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, धौलाना विधानसभा के प्रमुख नेता एवं ब्लॉक प्रमुख निशांत शिशोदिया तथा पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने शिष्टाचार भेंटवार्ता की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान, धौलाना विधानसभा क्षेत्र के विकास और स्थानीय मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष धौलाना को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने की मांग को पुनः रखा और क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा विकास संबंधी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित एवं क्षेत्रीय विकास के लिए हरसंभव प्रयासरत है। यह बैठक सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय और विकास की गति को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है आगामी समय में यह वार्ता क्षेत्र के विकास में अहम योगदान बन सकती है।







