हापुड़। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) दिल्ली के लालकिला परिसर में आयोजित जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चोरी हुआ करोड़ों की कीमत का सोने का कलश हापुड़ पुलिस और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में बरामद कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी और चोरी किए गए कलश अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

धार्मिक अनुष्ठान से हुई थी चोरी

जानकारी के अनुसार, लालकिला परिसर में विश्व शांति के उद्देश्य से जैन समाज द्वारा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। इसी दौरान वहां स्थापित करीब एक करोड़ रुपए मूल्य का सोने का कलश चोरी हो गया। यह कलश करीब 760 ग्राम सोने का बना हुआ है, जिसके ऊपर लगभग 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए हैं।

असौड़ा से मिली बड़ी सफलता

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार देर रात थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में दबिश देकर आरोपी भूषण वर्मा को गिरफ्तार किया। यह वही आरोपी है, जो घटना स्थल से कलश को झोले में छिपाकर ले जाता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने अकेले नहीं, बल्कि अपने साथियों के साथ तीन कलश चोरी किए थे।

Siddhi Vinayak Hospital

दो आरोपी और कलश अभी भी लापता

क्राइम ब्रांच ने एक कलश बरामद कर लिया है, जबकि बाकी दो कलश और उनके साथियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस टीमों द्वारा कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर शेष कलश भी बरामद कर लिए जाएंगे।

Share This :
The short URL of the present article is: https://focuslanenews.in/1gze

Related Posts

नई दिल्ली। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़)देश की ऐतिहासिक धरोहर लाल किला इस बार इतिहास के लिए नहीं बल्कि करोड़ों की चोरी के लिए सुर्खियों में है। जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान के…

Read more

You Missed

पितृ अमावस्या के अवसर पर बाबा जानकी नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट ने परतापुर रोड, मोहल्ला प्रहलाद नगर स्थित मंदिर में मीठी खीर का प्रसाद वितरण किया।

  • By admin
  • September 21, 2025
  • 870 views
पितृ अमावस्या के अवसर पर बाबा जानकी नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट ने परतापुर रोड, मोहल्ला प्रहलाद नगर स्थित मंदिर में मीठी खीर का प्रसाद वितरण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम शाहपुर-फगौता में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

  • By admin
  • September 21, 2025
  • 799 views
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम शाहपुर-फगौता में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव: अब खत्म हुआ वीआईपी कल्चर, सबको मिलेगा बराबर मौका

युवक मजदूर की संदिग्ध मौत, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

युवक मजदूर की संदिग्ध मौत, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

भारत को मिला नया उपराष्ट्रपति : सी.पी. राधाकृष्णन ने रचा इतिहास, विपक्षी उम्मीदवार को दी मात

भारत को मिला नया उपराष्ट्रपति : सी.पी. राधाकृष्णन ने रचा इतिहास, विपक्षी उम्मीदवार को दी मात

लाल किला पार्क से चोरी कीमती कलश का आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

  • By admin
  • September 8, 2025
  • 825 views
लाल किला पार्क से चोरी कीमती कलश का आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

You cannot copy content of this page !