अब क्षेत्रवासियों को आंखों की बीमारियों के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर

पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेंन न्यूज़)  क्षेत्रवासियों की सेहत के लिए संदेश संस्था ने बड़ी पहल की है। संस्था के प्रांगण में आज आई विजन सेंटर नेत्र परीक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में लायंस क्लब गाजियाबाद यूनाइटेड के मंडल अध्यक्ष विनय शिशोदिया, संदेश संस्था की सचिव पूनम सिंह परिहार और लायंस आई हॉस्पिटल के चेयरमैन योगेश कंसल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर केंद्र का उद्घाटन किया।

संदेश संस्था की सचिव पूनम सिंह परिहार ने बताया कि संस्था पिछले 32 वर्षों से नेत्र शिविरों और मोतियाबिंद ऑपरेशनों का आयोजन कर चुकी है, जिसमें करीब 4000 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन हो चुका है। उन्होंने कहा, अब तक लोगों को आंखों की छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी दूर जाना पड़ता था, लेकिन यह केंद्र क्षेत्रवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।

लायंस आई हॉस्पिटल चेयरमैन योगेश कंसल ने बताया कि लायंस ने 10 नेत्र परीक्षण केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है, जिनमें पहला केंद्र पिलखुवा के संदेश परिसर में शुरू किया गया है। यहाँ आंखों की जांच, चश्मे का नंबर, रेटिना टेस्ट और मोतियाबिंद जांच की जाएगी। ऑपरेशन हेतु मरीजों को गाजियाबाद स्थित लायंस आई हॉस्पिटल ले जाया जाएगा।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस सेंटर को लगातार अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा ताकि मरीजों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

इस मौके पर डॉ. अनंतवीर जैन, डॉ. के.एस. शिशोदिया, लायंस क्लब अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सचिव पंकुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभय कंसल, सुनील गोयल, सुरेंद्र गर्ग सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Share This :
The short URL of the present article is: https://focuslanenews.in/75a1

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट समिति का बड़ा फैसला – दर्शन का समय बढ़ा, एंट्री-एग्जिट रूट अलग, लाइव स्ट्रीमिंग से हर घर पहुंचेगा ठाकुरजी का आशीर्वाद फ़ॉक्सलेन न्यूज़।  श्री बांके बिहारी मंदिर में…

Read more

पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़)कोतवाली क्षेत्र के गालंद गांव के पास बुधवार को एक नाले से 21 वर्षीय युवक मजदूर का शव बरामद हुआ है। मौके पर परिजनों ने हंगामा भी किया…

Read more

You Missed

पितृ अमावस्या के अवसर पर बाबा जानकी नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट ने परतापुर रोड, मोहल्ला प्रहलाद नगर स्थित मंदिर में मीठी खीर का प्रसाद वितरण किया।

  • By admin
  • September 21, 2025
  • 782 views
पितृ अमावस्या के अवसर पर बाबा जानकी नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट ने परतापुर रोड, मोहल्ला प्रहलाद नगर स्थित मंदिर में मीठी खीर का प्रसाद वितरण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम शाहपुर-फगौता में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

  • By admin
  • September 21, 2025
  • 719 views
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम शाहपुर-फगौता में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव: अब खत्म हुआ वीआईपी कल्चर, सबको मिलेगा बराबर मौका

युवक मजदूर की संदिग्ध मौत, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

युवक मजदूर की संदिग्ध मौत, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

भारत को मिला नया उपराष्ट्रपति : सी.पी. राधाकृष्णन ने रचा इतिहास, विपक्षी उम्मीदवार को दी मात

भारत को मिला नया उपराष्ट्रपति : सी.पी. राधाकृष्णन ने रचा इतिहास, विपक्षी उम्मीदवार को दी मात

लाल किला पार्क से चोरी कीमती कलश का आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

  • By admin
  • September 8, 2025
  • 811 views
लाल किला पार्क से चोरी कीमती कलश का आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

You cannot copy content of this page !