पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़)
कोतवाली क्षेत्र के गालंद गांव के पास बुधवार को एक नाले से 21 वर्षीय युवक मजदूर का शव बरामद हुआ है। मौके पर परिजनों ने हंगामा भी किया जिसके बाद पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक मोहित लखीमपुर खीरी का निवासी था और गालंद गांव में किराए पर रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार दोपहर लगभग चार बजे फैक्ट्री से निकला था, जिसके बाद से वह लापता था। मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। युवक के साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों ने आरोप लगाया है कि जब वह लापता हुआ तो उन्होंने पुलिस की इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल कर मदद मांगी, लेकिन पुलिस ने कोई सहायता नहीं की। उनका कहना है कि जब वह चौकी पर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

पुलिस की उदासीनता के बाद मजदूरों ने युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के गालंद पहुंचने के बाद सभी ने मिलकर तलाशा शुरू किया और एक नाले में उसका शव पाया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान परिजनों ने सड़क पर हंगामा किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नाले से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही जानकारी मिल पाएगी।

Share This :
The short URL of the present article is: https://focuslanenews.in/2fh7
  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट समिति का बड़ा फैसला – दर्शन का समय बढ़ा, एंट्री-एग्जिट रूट अलग, लाइव स्ट्रीमिंग से हर घर पहुंचेगा ठाकुरजी का आशीर्वाद फ़ॉक्सलेन न्यूज़।  श्री बांके बिहारी मंदिर में…

    Read more

    पिलखुवा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा चलाए जा रहे स्वदेशी अपनाओ अभियान के अंतर्गत शनिवार को पिलखुवा नगर में स्वदेशी जन जागरण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में…

    Read more

    You Missed

    पितृ अमावस्या के अवसर पर बाबा जानकी नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट ने परतापुर रोड, मोहल्ला प्रहलाद नगर स्थित मंदिर में मीठी खीर का प्रसाद वितरण किया।

    • By admin
    • September 21, 2025
    • 791 views
    पितृ अमावस्या के अवसर पर बाबा जानकी नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट ने परतापुर रोड, मोहल्ला प्रहलाद नगर स्थित मंदिर में मीठी खीर का प्रसाद वितरण किया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम शाहपुर-फगौता में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

    • By admin
    • September 21, 2025
    • 725 views
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम शाहपुर-फगौता में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

    बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव: अब खत्म हुआ वीआईपी कल्चर, सबको मिलेगा बराबर मौका

    युवक मजदूर की संदिग्ध मौत, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    युवक मजदूर की संदिग्ध मौत, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    भारत को मिला नया उपराष्ट्रपति : सी.पी. राधाकृष्णन ने रचा इतिहास, विपक्षी उम्मीदवार को दी मात

    भारत को मिला नया उपराष्ट्रपति : सी.पी. राधाकृष्णन ने रचा इतिहास, विपक्षी उम्मीदवार को दी मात

    लाल किला पार्क से चोरी कीमती कलश का आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

    • By admin
    • September 8, 2025
    • 813 views
    लाल किला पार्क से चोरी कीमती कलश का आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

    You cannot copy content of this page !