नई दिल्ली। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़)
देश की ऐतिहासिक धरोहर लाल किला इस बार इतिहास के लिए नहीं बल्कि करोड़ों की चोरी के लिए सुर्खियों में है। जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान करीब एक करोड़ रुपये की कीमत वाला सोने और हीरे-मोती से जड़ा कलश रहस्यमय तरीके से चोरी हो गया।

चोरी का अंदाज़ बिल्कुल फ़िल्मी
चोरी गया कलश करीब 760 ग्राम सोने से बना था, जिस पर 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ना जड़े थे। यह कलश हर रोज़ पूजा के लिए लाया जाता था। मंगलवार को भी कारोबारी सुधीर जैन इसे लेकर पूजा स्थल पहुंचे और मंच पर रखा। जैसे ही कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का आगमन हुआ, पूरा पंडाल स्वागत में व्यस्त हो गया। इसी अफरा-तफरी के बीच पूजा स्थल से कलश रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया।

CCTV में कैद चोर की करतूत
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी पिछले कई दिनों से आयोजन स्थल पर मौजूद था। वह श्रद्धालुओं की तरह धोती और कपड़ा ओढ़कर बैठा करता था और लोगों से घुलमिल गया था। इसी कारण किसी को शक भी नहीं हुआ। मौका मिलते ही उसने करोड़ों का कलश उठाया और आराम से निकल गया। CCTV फुटेज में आरोपी साफ नजर आ रहा है।

पुलिस अधिकारियों का दावा
कोतवाली थाना पुलिस ने कारोबारी सुधीर जैन की ई-एफआईआर पर तुरंत जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसके मूवमेंट और ठिकाने की जानकारी जुटाई जा रही है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा और चोरी का कलश बरामद कर लिया जाएगा।

Siddhi Vinayak Hospital

धार्मिक आयोजन में सुरक्षा पर सवाल

इतिहासिक स्थल पर चल रहे इस बड़े धार्मिक आयोजन में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब लाल किला जैसी जगह पर इतने वीआईपी सुरक्षा इंतजामों के बावजूद करोड़ों की चोरी हो सकती है, तो आम जगहों की सुरक्षा पर जनता कैसे भरोसा करें? लाल किले की इस सनसनीखेज चोरी ने दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी चुनौती के सामने खड़ा कर दिया है। आने वाले कुछ दिनों में इस मामले का खुलासा करना पुलिस के लिए इज्ज़त का सवाल बन चुका है।

Share This :
The short URL of the present article is: https://focuslanenews.in/urm5

Related Posts

  • adminadmin
  • Delhi
  • September 8, 2025
  • 812 views
  • 0 minutes Read

हापुड़। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) दिल्ली के लालकिला परिसर में आयोजित जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चोरी हुआ करोड़ों की कीमत का सोने का कलश हापुड़ पुलिस और दिल्ली क्राइम…

Read more

You Missed

पितृ अमावस्या के अवसर पर बाबा जानकी नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट ने परतापुर रोड, मोहल्ला प्रहलाद नगर स्थित मंदिर में मीठी खीर का प्रसाद वितरण किया।

  • By admin
  • September 21, 2025
  • 790 views
पितृ अमावस्या के अवसर पर बाबा जानकी नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट ने परतापुर रोड, मोहल्ला प्रहलाद नगर स्थित मंदिर में मीठी खीर का प्रसाद वितरण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम शाहपुर-फगौता में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

  • By admin
  • September 21, 2025
  • 725 views
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम शाहपुर-फगौता में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव: अब खत्म हुआ वीआईपी कल्चर, सबको मिलेगा बराबर मौका

युवक मजदूर की संदिग्ध मौत, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

युवक मजदूर की संदिग्ध मौत, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

भारत को मिला नया उपराष्ट्रपति : सी.पी. राधाकृष्णन ने रचा इतिहास, विपक्षी उम्मीदवार को दी मात

भारत को मिला नया उपराष्ट्रपति : सी.पी. राधाकृष्णन ने रचा इतिहास, विपक्षी उम्मीदवार को दी मात

लाल किला पार्क से चोरी कीमती कलश का आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

  • By admin
  • September 8, 2025
  • 812 views
लाल किला पार्क से चोरी कीमती कलश का आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

You cannot copy content of this page !