पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज)
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजनी विहार में मंगलवार को चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, मकान स्वामिनी सुषमा अपने परिवार के साथ अचपलगढ़ी स्थित नए घर पर गई हुई थीं। इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

शाम के समय पड़ोसी के फोन पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। जब परिवार वापस लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। चोर सोने की चार अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, एक हार, कुंडल, चांदी के चार जोड़ी सैंपल और एक जोड़ी पायल समेत अन्य बहुमूल्य सामान ले गए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के आलाअधिकारियों ने शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।







