
धौलाना। (फ़ॉक्सलेंन न्यूज) थाना धौलाना में तैनात अंडर ट्रेंनिग दरोगा ने सोमवार को घरेलू विवाद के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। चिकित्सकों ने दरोगा को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के गांव सोअरा निवासी ऋषभ ठाकुर पुत्र धीरज सिंह साल 2023 में उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर चयनित हुए। छह माह पूर्व जिला बरेली निवासी युवती से विवाह हुआ था। इस समय ऋषभ की तैनाती थाना धौलाना में है। पति-पत्नी दोनों धौलाना के भटोनियां मोहल्ले में किराए के मकान पर रहते हैं। रविवार की रात ऋषभ का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी।



