
पार्टी द्वारा सम्मान देना उनके संघर्ष को सम्मान देना है: वाईपी सिंह
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) शनिवार को धौलाना एनटीपीसी मार्ग पर स्थित राज शगुन फार्म हाउस में आयोजित स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेश शासन में दर्जा प्राप्त मंत्री से नवाजे गए भारतीय जनता पार्टी के धौलाना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी वाईपी सिंह का क्षेत्रीय जनता ने स्वागत किया गया।

वाईपी सिंह ने कहा कि पार्टी ने उनके वर्षों की तपस्या को सम्मान देते हुए राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। जिसके लिए वह शीर्ष नेतृत्व के सदैव आभारी रहेंगे। पार्टी का सम्मान देना उनके संघर्ष को सम्मान देना है। गांव कंदोला, खेड़ा, धौलाना समेत अनेक गांवों में ग्रामीणों ने अनेकों स्थानों पर स्वागत किया। इस दौरान नरेश तोमर, निशांत सिसोदिया, योगेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



