
धौलाना। (फ़ॉक्सलेंन न्यूज़) आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा हापुड़ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार को प्रदेश महासचिव के स्थान पर मनोनीत किया गया है।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव सुशील कुमार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे और शोषित, वंचित व दबे कुचले वर्ग की आवाज उठाते रहेंगे।
इस मौके पर भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष, भारत सागर तहसील अध्यक्ष, मुकेश आजाद द्वारा उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।




