
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेंन न्यूज़) नगर आए सटे ग्राम खेड़ा में स्थित डॉक्टर शिव शरण अग्रवाल एवं श्रीमती कुंती देवी धर्म ट्रस्ट कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर महिलाओं व बालिकाओं को ट्रस्ट के अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा सर्टिफिकेट वितरित किये गए।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि जो बालिकाएं व महिलाएं यह कोर्स सीख रही है वह स्वावलंबी संस्कारी एवं राष्ट्र प्रेमी बनेगी और दूसरे गरीब लोगों की मदद करेंगी।

जिला मंत्री ओमप्रकाश द्वारा विचार रखे गए तथा बच्चों के द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, सुधीर अग्रवाल, नगर अध्यक्ष पिलखुवा, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश मित्तल, रामकेश तथा सरस्वती शिशु शिक्षा एवं विद्या मंदिर के संरक्षक कृष्ण अग्रवाल व जनक सिंह, कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र की संचालिका सुमन गुप्ता व अध्यक्ष गण एवं पदाधिकारीयों के साथ साथ बालिकाएं, महिलाएं व अन्य लोग उपस्थित रहे।




