पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज) सेवा भारती द्वारा संचालित श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन रविवार को नगर के मोहल्ला भिक्कनपुरा में किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

कथा व्यास रामकेश तोमर ने कहा कि अयोध्या कांड के प्रारंभ में गोस्वामी तुलसीदास ने गुरु का स्मरण करते हुए कहा श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मनु मुकुर सुधार। बरनऊ रघुबर बिमल जसु, जो दायक फल चारि। उन्होंने कहा कि अयोध्या वासियों के मन में श्री राम को अयोध्या का राजा बनाने की इच्छा जागृत हो गई। उस समय दैविक प्रेरणा से महाराज दशरथ को दर्पण में अपने कान के ऊपर सफेद बाल दिख गया। तब उनके मन में भी राजकुमारों को राजपाट सौंपने का विचार जागृत हो गया था। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुधीर गोयल, हीरा लाल, मंजू देवी, रामनिवास शर्मा, यश, मानसी, नेहा, तरूण बंसल, ललित कुमार गर्ग, राजवीर सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहें।

23 total views , 1 views today

Share this post !
The short URL of the present article is: https://focuslanenews.in/fn/c35a