
भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है: अनिल अग्रवाल
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) गुरुवार की देर शाम नगर के राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज में भाजपा के सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गुण। जिसमें राज्यसभा सांसद डा. अनिल अग्रवाल और धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने करीब पांच सौ लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है। क्षेत्रीय विधायक ने पार्टी सदस्यों से भाजपा की विचारधारा को जनजन तक पहुँचाने का भी आह्वान किया है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है, भारत में किसी भी दल के पास इतनी बड़ी सदस्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता हो रही है भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए,यह सदस्यता हो रही है भारत की सनातन संस्कृति को बचाने की। यह सदस्यता हो रही है कि हम अपनी अपनी बहू बेटियों की सुरक्षा करने के लिए। यह सदस्यता हो रही विकास के पथ पर चलने की।

विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा पार्टी के सदस्य होना एक बड़ी बात है, पार्टी ने हमें 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि हमारा एक एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित है और हम सब मिलकर पार्टी ने जो हमे लक्ष्य दिया है उससे कही ज्यादा सदस्य बनाने का काम किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश दिन ब दिन उन्नति की ओर बढ़ रहा है। देश व प्रदेश में विकास के अनेकों कार्य किये जा रहे है जो कि अब से पहले किसी भी सरकार में इतने विकास के कार्य नही हुए जितने आज हो रहे है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधी अपराध करने से पहले कई बार सोचते है, कि अगर अपराध कर दिया तो सीधे एनकाउंटर होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा से पहले प्रदेश की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। मां-बाप को बेटियों की चिंता रहती थी। जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी है तब से प्रदेश की हर बेटियां सुरक्षित है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री पवन त्यागी, पूर्व क्षेत्रिय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग, ठाकुर नागेंद्र तोमर, शामली प्रधान गिरीश तोमर, प्रदीप सोम, विशाल कौशिक, धीरेंद्र चौहान,वरुण शर्मा, अभिषेक सोम, अब्बास मस्तान, राकेश राघव, नवीन कुमार, ललित शर्मा समेत आसपास के गांवों से सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
