
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा पिलखुवा के तत्वाधान में लाला गंगा सहाय अधोड़ी वालो की धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।
शाखा संरक्षक व वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल व कवियत्री बीना गोयल ने कविताओं के माध्यम से वीर जवानों को याद किया। कवि अशोक गोयल ने देश के वीर सपूतों को अपनी श्रद्धांजलि में कहा आज शहीदों के गीतों में हिंदुस्तानी लय लिख दूं ,देश के दुश्मन के हृदयों में शेरों वाला भय लिख दूं।अफजल ,आमिर और कसाबों ओवेसी पर क्या लिखना, तेरे मेरे सब के दिल पर भारत मां की जय लिख दूं। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति की कविताएं सुनाईं तो सभी को भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष शशि गुप्ता, शाखा कोषाध्यक्ष श्वेता गोयल, शाखा महिला संयोजिका हिमानी बंसल, वीरेंद्र गुप्ता, सुधागर्ग, शालिनीअग्रवाल ,कुसुम लता गुप्ता, आरती अग्रवाल ,अल्का मित्तल, श्वेता बंसल, प्रियंका कंसल, स्वाति गुप्ता ,अजीत गुप्ता, सेवा भारती अध्यक्ष सुधीर गोयल, सेवा भारती मंत्री अखिलेश मित्तल और नगर से अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। छोटे-छोटे बच्चे हिमांक गोयल विराट गर्ग करण गुप्ता अनिका गुप्ता धैर्य मित्तल उपस्थित रहे।
