
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) रेलवे रोड स्थित सरकारी अस्पताल पीपीसी में पिछले कई माह से जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे है। बताया जाता है कि जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले पोर्टल में दो माह से दिक्कत आ रही है, जिसके कारण वह साइड नही खुल रही है और बच्चों के जन्म प्रमाण नहीं बन पा रहे हैं। प्रमाण पत्र लेने के लिए अभिभावक अस्पताल के चक्कर काट काट कर परेशान हो रहे है।


प्रभारी चिकित्सक डॉ.आयुष सिंघल ने बताया कि पोर्टल में दिक्कत के चलते पिछले दो माह से जन्म प्रमाण पत्र नही उपलब्ध किये जा रहे है। पोर्टल पर आईडी, पासवार्ड अपडेट करने के लिए कई बार संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारी से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन, अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जल्द ही समस्या दूर होने की संभावना है।

