
देश का भविष्य शिक्षकों के कांधों पर: पूनम परिहार
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़)
स्वयं सेवी संस्था संदेश द्वारा संचालित संदेश स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संदेश की सचिव पूनम परिहार व स्कूल की प्रधानाध्यापिका मंजुला बिष्ट ने केक काटकर किया। सभी अध्यापिकाओं ने गीत कविताएं व नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भी अपनी अध्यापिकाओं को सुंदर सुंदर उपहार दिये।


शिक्षिकाओं का हौसला बढ़ाते हुए पूनम परिहार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते है तथा इन देश के भविष्यों को सही ढंग से निर्मित करने की जिम्मेदारी का भार शिक्षकों के कंधो पर होता है क्योंकि निर्वाण व प्रलय शिक्षकों के हाथ मे होता है।
सचिव पूनम परिहार ने सभी शिक्षिकाओं को सम्मान स्वरूप उपहार वितरित किये। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका मंजुला बिष्ट ने किया तथा कार्यक्रम समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संदेश के सहायक प्रबन्धक राहुल सक्सेना, परियोजना समन्वयक संजीव भारद्वाज, सुमित कुमार, वरिष्ठ लेखाकार शिवचेत तोमर, मधुर जैन, अनुराग, गौरा, शालू, रूपेश, संजना, प्रिया, काजल, नैना, कविता, निशि व मोहित राणा मौजूद रहे।
