
मुरादाबाद। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को समाजवादी पार्टी नेता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीपी मंडल की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्री मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा श्री बी. पी. मंडल के द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यो का उल्लेख किया गया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा किए गए कार्य मील का पत्थर साबित हुए हो चुके हैं। श्री मंडल ने ना सिर्फ समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को सम्मान दिलाया बल्कि उनकी रोजी-रोटी के दिशा में भी किए गए प्रयास श्री मंडल की ही देन है। मंडल को एक महान नेता बताते हुए कहा कि ऐसे ही नेताओं के दिखाए रास्तों पर चलकर समाजवादी पार्टी ने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है ।स्वर्गीय मंडल ने समाज के हर वर्ग के लिए एक मिसाल कायम की है हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना होगा। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बी पी मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव
नाजिम अली, योगेंद्र यादव, प्रदीप यादव,लुकमान खान, गोविन्द प्रजापति,दानिश मिर्जा, प्रवीण सैनी,मो महमूद, मो आरिफ, अभय यादव आदि मुख्य थे।