
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज) थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में अपराध की रोकथाम एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा एक पॉक्सो एक के वांछित आरोपी दीपक निवासी ग्राम नंदपुर थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर की कोतवाली शेटे के ग्राम सिखेड़ा गेट से गिरफ्तार किया गया है। उक्त गिरफ्तार आरोपी दीपक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।