
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) शनिवार को थाना पिलखुवा के प्रांगण में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा और पुलिस कप्तान कुंवर ज्ञानजंय सिंह ने पहुँचकर शिकायतों को सुना। इस दौरान केवल तीन शिकायतें ही प्राप्त हो सकी जिनके निस्तारण हेतु उपस्थित आला अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस में कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने लोगो की समस्याओं को सुना। इसी दौरान 12 बजे डीएम जिलाधिकारी ओर हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानजंय सिंह थाना समाधान दिवस में पंहुचे और उन्होंने शिकायतों को सुना और निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कुछ ही देर बाद एसडीएम लवी त्रिपाठी भी समाधान दिवस में पहुँच गई।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियो से कहा कि जनता की समस्याओ का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके उसके लिए थाना समाधान दिवस प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। अतः सभी अधिकारी इस कार्य क्रम की गंभीरता को समझें ओर मानको के अनुसार निर्धारित समय के अंतर्गत जनता की समस्याओ का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस कप्तान ज्ञानजंय सिंह ने पुलिस अधिकारियाें काे निर्देश दिया कि अपने अपने थाना क्षेत्र में अपराधाें पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से छाेटी-छाेटी घटनाओ में त्वरित गति के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें।
थाना प्रभारी ने बताया कि समाधान दिवस के दौरान केवल दो शिकायते राजस्व से सम्बंधित और एक शिकायत पुलिस से सम्बंधित प्राप्त हुई है। प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।

104 total views , 1 views today