
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) नगर में गुरुवार को नगर के कई स्थानों पर महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई इस दौरान लोगों ने भजन कीर्तन भी किया। और उनकी प्रतिमा पर फूलमाला पहनाई।

आर्य नगर रेलवे फाटक के समीप स्थित बाल्मीकि पार्क में आयोजित किये गए कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अश्विनी वैद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मिकी ने हिंदुओं का सबसे बड़ा ग्रंथ रामायण लिखी है। जो हमें उनके द्वारा जीवन में अपनाई मर्यादा का पालन करने कर संदेश देती है।

ऐसे महान महर्षि के बताए मार्ग पर हम सभी को चलना चाहिए। इसी क्रम में रम्पुरा रोड पर स्थित महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर फूलमाला पहनाई व भजन कीर्तन भी किया। इस अवसर पर अंकुर वैद, विकास वैद, सोनू, नेहुल, जुगनू, केतन हांडा, पवन तिसावर, दिलीप, अजय, सुनील तथा नितिन के अलावा संजय, पवन के अलावा वाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित रहे।

