
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) नगर के रामलीला मैदान में आयोजित की जा रही रामलीला में श्रीरामलीला समिति द्वारा विजयदशमी त्यौहार के अवसर पर दशहरे के दिन टीवी के श्रीराम अरुण गोविल को आमंत्रण दिया गया है। वही दूसरी ओर जब इस बात की जानकारी नगर वासियों को मिली तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मेरठ से भाजपा सांसद टीवी पर रामायण के राम अरुण गोविल को श्री राम लीला समिति ने मेरठ जाकर दशहरे का पर आने का आमंत्रण दिया है। वही इस जानकारी से शहर के लोगों में भी श्री राम के आगमन का इंतजार है। इसके अलावा समिति ने गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद अतुल गर्ग व केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा को भी आमंत्रण दिया गया है।

समिति के मेला अधिकारी अखिलेश मित्तल ने बताया कि जिस समय पुराने समय में जब टीवी पर रामायण सीरियल आता था। उस समय भगवान श्री राम का अभिनय करने वाले अरुण गोविल को लोग भगवान का ही दर्जा दिया करते थे। प्रतिदिन रामलीला मैदान में आ रहे लोगों के इच्छानुसार रामलीला समिति की ओर से मेरठ में उनके आवास पर जाकर उन्हें दशहरे पर आने का आमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने का आश्वासन भी मिला है। क्षेत्र के लोगों को टीवी के श्रीराम व सांसद का रामलीला में आने का इंतजार है।


