पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेंन न्यूज़) नेशनल हाईवें-9 स्थित टोल प्लाजा पर नोएडा जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को रोके जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर चक्का जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई।

जानकारी के अनुसार नोएडा में किसानों की गिरफ्तारी के बाद आंदोलन में भाग लेने जा रहे भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छिजारसी टोल प्लाजा पर रोक लिया। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नोएडा जाने की जिद पर अड़े रहे और टोल प्ल पर ही धरने पर बैठ गए।

भाकियू (टिकैत) जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहां कि किसानों की आवाज को भाकियू जोरशोर से उठाएगी। किसी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की आवाज को सरकार दबा नहीं सकती है।

sunsilk

पुलिस अधिकारियों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया और देखते ही देखते संगठन के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के साथ सड़क पर बैठ गए और भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। और प्रशासन की एक बात न मानी और चंद ही मिनटों में टोल प्लाजा पर संगठन के सेकड़ो कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं ने आगे जाने की जिद को लेकर छिजारसी टोल प्लाजा की 1,2,3,4,5,6,7,8,9 लाइन की सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। पुलिस और संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई लेकिन काफीसमझाने के बावजूद भी इस बीच कार्यकर्ता नही माने और आगे जाने की बात पर अड़े रहे। पुलिस द्वारा काफी रोकने बावजूद भी संगठन के कार्यकर्ता नही माने और नोएडा की ओर रवाना हो गए।

Loading

Share this post !
The short URL of the present article is: https://focuslanenews.in/fn/zjqc