
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) नगर के केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में तीज का पर्व पर अनेक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिताओ में छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया और अपना हुनर दिखाया।
कालेज में तीज पर्व के अवसर पर डॉक्टर प्रीति कौशिक और शशि शर्मा ने लोकगीत प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता ,नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं की निर्णायक मंडल में डॉक्टर मंजू जैन, डॉक्टर चेतन, पायल, स्वर्णालता सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

प्राचार्य डॉक्टर निशा गर्ग ने बताया कि आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में मंन्तशा और शीतल, लोकगीत प्रतियोगिता में शगुन और अंशिका, लोक नृत्य प्रतियोगिता में सारिका कशिश ने क्रमश प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने बालिकाओं को संस्कृति से जुड़ने को कहा। कार्यक्रम में अर्चना सिंह शिवानी प्रिया वंशिका और महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।
