
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेंन न्यूज़) एक कंपनी में कर्मचारियों का वेतन न मिलने पर किसान मजदूर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा ने बताया कि जिंदल नगर स्थित एक टेक्सटाइल कंपनी द्वारा कर्मचारियों को तीन से चार माह का वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें सात माह से ओवरटाइम की धनराशि भी नहीं मिली है। जिससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों को कानूनी कार्रवाई करने पर धमकाया भी जा रहा है। जिसे संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

संगठन ने कंपनी के अधिकारियों से संपूर्ण बकाया भुगतान व पांच वर्ष का बोनस देने की मांग की है इसके अलावा भुगतान न होने तक कंपनी को कहीं और ट्रांसफर न करने की बात भी कही है। संगठन ने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस अवसर पर गाजियाबाद के राजपुर ब्लाक अध्यक्ष महेश तोमर, ग्राम अध्यक्ष रामभूल सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेश प्रधान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



