
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेंन न्यूज़) एक लोहे के भारी सामान से भरी टाटा पिकअप ने एक अल्टो कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार तीन महिला, दो पुरुष व दो बच्चे घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के सोनीपत के गढ़ी टूंडला के रहने वाले सतीश, पत्नी मधुबाला पुत्री 30 वर्षीय सोनिया, सोनिया की सास अंगूरी देवी, आठ वर्षीय कनिका, 10 वर्षीय कुनिका गाजियाबाद के शास्त्री नगर में रहते है। गुरुवार को वह कार में सवार होकर सोनीपत जा रहे थे। पेरीफैरल एक्सप्रेसवे पर जाने के बजाय वह गलती से हापुड़ की ओर आ गए। जैसे ही उनकी कार जिंदल नगर के समीप फ्लाई ओवर पर पहुंची तो तेज रफ्तार में आ रही टाटा पिकअप ने पीछ़े से कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार में सवार सतीश, मधुबाला व अंगूरी घायल हो गए। वहीं दोनों बच्चों को मामूली चोट आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




86 total views , 1 views today