पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शुक्रवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार के दिन जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी पर किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है।

sunsilk

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री की मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी रवि ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। पांच नवंबर को रवि ने पुत्री को मिलने के लिए बुलाया था। रवि पुत्री को अपने दोस्त दिनेश नगर कॉलोनी निवासी प्रशांत के यहां लेकर चला गया था।

रवि ने पुत्री के साथ जबरदस्ती करके शारीरिक संबंध बनाए थे। जिसके बाद रवि स्कूल की छुट्टी होने के बाद पुत्री को घास मंडी तिराहा पर छोड़ कर चला गया था। रवि के साथ पुत्री को भांजे ने देख लिया था। भांजे ने घर आकर सारी जानकारी दी। जिसके बाद पुत्री से पूछने के बाद पुत्री ने सारी बाते बता दी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रवि को मोहल्ला सद्दीकपुरा से उसके मकान से गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Loading

Share this post !
The short URL of the present article is: https://focuslanenews.in/fn/2fh