
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेंन न्यूज़) नगर के केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन इनर व्हील क्लब , पिलखुवा द्वारा किया गया। इस कैंप में 50 छात्राओं के ब्लड ग्रुप की जांच की गई तथा डॉ0 नमिता अग्रवाल ने छात्राओं को ब्लड ग्रुप के बारे में विस्तार से समझाया कि सभी को ब्लड ग्रुप का पता होना इसलिए जरूरी है जिससे कभी इमरजेंसी में किसी जरूरतमंद को रक्तदान किया जा सके। उन्होंने छात्राओं को खानपान का ध्यान रखने की विशेष सलाह दी।

प्राचार्य डॉक्टर निशा गर्ग ने कहा कि स्वस्थ मन में स्वस्थ शरीर निवास करता है। इसके लिए हमें हर परिस्थिति में खुश रहना चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ प्रत्येक कार्य को करना चाहिए। इससे हमारा मन प्रसन्न होता है और प्रसन्न मन में ही स्वस्थ शरीर निवास करता है।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष नीरा कंसल,पूर्व अध्यक्ष आशा गुप्ता तथा क्लब की सभी सम्मानित सदस्य ,महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


