
कांग्रेसियों ने दी अमर सपूतों को श्रद्धांजलि
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कारगिल युद्ध की 25वी वर्षगांठ पर नगर के शैलेष फार्म कालोनी स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल युद्ध में प्राणों की आहुति देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह युद्ध भारत के सैन्य इतिहास की महत्वपूर्ण घटना है जो अत्यंत ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों, कठिन भूभाग, कठोर मौसम, सीमित संसाधनों के बीच लड़कर मुश्किलों पर विजय पाते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल सैक्टर की बर्फिली चोटियों से खदेड़ कर विजय प्राप्त की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष आसमोहम्मद ने कहा किस्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए कारगिल विजय दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। जिला महासचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध में 527 सैनिकों ने अपने प्राण न्यौछावर किए तथा 1400 सैनिक घायल हुए, कारगिल युद्ध को आपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है।
इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने में नगर महासचिव लाल बहादुर गौतम, जिला सचिव योगेश शर्मा, लक्ष्य सिंह, धैर्य मित्तल, राघव शर्मा, हर्ष गुप्ता, कपिल शर्मा, धन्नजय सिंह व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।