
मुरादाबाद। (फ़ॉक्सलेंन न्यूज़) समाजवादी पार्टी के आह्वान पर जिला समाजवादी पार्टी मुरादाबाद कार्यालय पर सैकड़ो की तदाद मे कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इन दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, सांसद रूचि वीरा बिलारी, विधायक फहीम इरफ़ान, पूर्व मंत्री जुगल किशोर बाल्मीकि ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद हाथों में तख्तियां और अंबेडकर के पोस्टर लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुये कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुये। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है। यह बयान समाज के एक महान नेता और संविधान निर्माता का अपमान करने जैसा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अमित शाह देश की जनता से माफी मांगें।

जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा बाबा साहेब का यह अपमान समाजवादी पार्टी के नौजवान और कार्यकर्ता नहीं सहेंगे। देश की जनता ने समझ लिया है कि यह सिर्फ बौखलाहट का परिणाम है। गृह मंत्री को इस तरह की हरकतें करने की कोई जरूरत नहीं थी। पहले भी जब ऐसी घटनाएं हुईं, तो उन्होंने कभी सफाई नहीं दी। लेकिन, अब उनका बौखलाया हुआ बयान यह दिखा रहा है कि उन्होंने गलती की है। यह गलती सिर्फ अमित शाह की नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के हर उस नेता की है जो दलितों और पिछड़ों का अपमान करता है। देश की जनता जान चुकी है कि ऐसे नेताओं को अब जवाब देना जरूरी है और अगली बार के चुनाव में जवाब मिलेगा।

सांसद रूचि वीरा ने कहा जो हुआ वो सिर्फ़ बाबासाहेब का ही नहीं, उनके दिये संविधान का भी अपमान है। ये भाजपा की नकारात्मक मानसिकता का एक और चरम बिंदु है। देश ने आज जान लिया है कि भाजपाइयों के मन में बाबासाहेब को लेकर कितनी कटुता भरी है। भाजपाई बाबासाहेब के बनाये संविधान को अपना सबसे बड़ा विरोधी मानते हैं क्योंकि उनको लगता है कि वो जिस प्रकार ग़रीब, वंचित, दमित का शोषण करके, उनके ऊपर अपना प्रभुत्व कायम करना चाहते हैं, उनकी इस बद मंशा के आगे संविधान ढाल बनकर खड़ा है।

विधायक बिलारी फहीम इरफ़ान ने कहा भाजपा का दूसरों पर दोषारोपण कर अपने गुनाहों पर परदा डालने का खेल बहुत पुराना है। भाजपा ध्यान न भटकाए। भाजपा ने बाबासाहेब का जो अपमान किया है उसके लिए हम सब वो लोग जिनके लिए बाबासाहेब पूजनीय हैं और जिनके मन में बाबासाहेब के लिए अपार सम्मान है, वो सब लोग भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेंगे।
पूर्व मंत्री जुगल किशोर बाल्मीकि ने कहा भाजपा को सत्ता से हटाकर ही बाबासाहेब के साथ उनके संविधान के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना का हम वचन उठाते हैं। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया।

प्रदर्शन ज्ञापन मे पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू, आदित्य चौधरी, इकबाल अंसारी, फुरकान अली, लाखन सिंह सैनी, धर्मेन्द्र यादव, हाजी उस्मान, हाजी ओवैस कल्लन अताउरहमान, रजनीकांत जाटव, अमित प्रजापति, विकास चौधरी, राकेश दानव, ब्रजलाल जाटव, अमरजीत सिंह जाटव, शैलेन्द्र यादव, प्रदीप यादव, योगेंद्र यादव, अफ़रोज़ वारसी, सुनीता सिंह, नागभारती, नबी हसन, आतिकुरहमान, असलम चौधरी, नवीन यादव, सौरभ यादव, इरफ़ान अंसारी, राहुल यादव, मनोज चौधरी, नजिम अली, बदुद खां, हारून पाशा, अनिसुउद्दीन कातिब, बाबर खां, अशोक सैनी, अक्षय भटनागर, विक्रम सिंह यादव, गौरव चौहान, नाजिम सैफी, रहिसउद्दीन, नाजिम हुसैन, मनीष जाटव, दुर्गा शर्मा, प्रेम बाबू वाल्मीकि, दुर्गा शर्मा, वेद प्रकाश सैनी, मोईनुद्दीन, आशुतोष यादव, गजेंद्र यादव, आमिर अंसारी, वसीम कुरैशी, नौशाद पाशा, हफिजूरहमान, महिपाल सिंह, तहजीब आलम, साजिद चौधरी, आनन्द पाल सिंह यादव सहित सैकड़ो की तादाद मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


