
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) ग्राम मीरापुर में किसान एकता संघ का विस्तार चौधरी बाली सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वंदना चौधरी ने संगठन में जुड़ने से गरीब मजदूर किसान की आवाज को मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष प्रमोद हूण, उपाध्यक्ष याकूब कुरेशी एवं राष्ट्रीय प्रभारी बबली कसाना ने मंच का संचालन करते हुए अजय कुमार को जिला उपाध्यक्ष हापुड़, धीरेंद्र पाल जिला मीडिया प्रभारी, चमनलाल को नगर अध्यक्ष पिलखुवा, रविन्द्र कुमार सचिव, प्यारेलाल एवं रामू, विजय सिंह ने संगठन की सदस्यता ली।

इस दौरान नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और हर सूरत में संगठन की आगे बढ़ाने का कार्य करता रहूंगा।
कार्यक्रम में जिन सदस्यों को जिम्मेदारियों पर नियुक्त किया उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरेन प्रधान के पद चिन्हों पर चलकर किसान एकता संघ को मजबूत करने का प्रण लिया और संगठन को आगे बढ़ाते हुए लोगो को जोड़ने का पदाधिकारियों को आशवासन दिलाया।


