
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) तीन दिनों तक चलने वाली छठ पूजा का महापर्व शुक्रवार को व्रती महिलाओं व पुरुषों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा समपन्न की। इस दौरान विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी।


करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा यह पर्व पिलखुवा क्षेत्र में भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है यही कारण है कि व्रतियों की पूजा अर्चना के लिए यहां मुख्य रूप से बंजरग पुरी में नगर पालिका परिषद पिलखुवा द्वारा अस्थाई घाट बनाया गया है। अस्थाई घाट पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। गौरतलब है कि बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रमुखता के साथ मनाए जाने वाले इस महापर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का विधान है।

छठ सेवा समिति के प्रधान धर्मेन्द्र निषाद ,शंभू नाथ सिन्हा, कोषाध्यक्ष हरि (पान वाले) बताया कि आस्था वान महिलाओं ने अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख व समृद्धि के लिए छठ व्रत के दिन की शुरूवात की जो नहाए-खाए के नाम से जाना जाता है। व्रत रखने वाली महिलाओ ने सुबह जल्दी उठकर घर की साफ- सफाई और स्नान के बाद इस पर्व की शुरूआत की। जो दूसरे दिन और रात को खड़ना पूजा के बाद गुड़ से बनी खीर का सेवन करके निर्जला व्रत शुरू करती है।

कार्यक्रम में चेयरमैन विभू बंसल, सभासद अंशुल मित्तल, प्रेम सिरोही, ब्रह्म पाल सिंह,प्रेमचन्द,उमेश,अशोक राय,
शशि यादव,अनीता श्रीवास्तव,विशाल , शेषनाथ,किरण आदि मौजूद रहे।
वही छठ पूजा समिति द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह को सम्मानित किया गया।


113 total views , 1 views today