
फ़ॉक्सलेन न्यूज़। हांसी रोड के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली महिला व उसकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक किशोर सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों की पहचान हांसी रोड निवासी 18 वर्षीय शिवा, 18 वर्षीय बीरू, 46 वर्षीय हमीद खान और 13 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि 21 अप्रैल को वह चारों शराब पी रहे थे। नशे की हालत में सभी महिला की झुग्गी के पास पहुंचे। वहां उनके साथ महिला की कहासुनी हुई। महिला ने आरोपितों को सूअर कहकर वहां से जाने को कहा। सूअर शब्द सुनते ही आरोपित तैश में आ गए। आरोपित हमीद खान तीनों के साथ महिला को घसीटते हुए रेलवे लाइन के पास पड़े कूड़े के ढेर के पास ले गया। इस दौरान महिला के पास ही सो रही उसकी पांच वर्षीय बच्ची को भी उठा लिया। हमीद खान ने महिला से दुष्कर्म किया।

वहीं तीन अन्य आरोपितों ने पांच वर्षीय बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब बच्ची रोने लगी तो आरोपित शिवा व उसके साथियों ने बच्ची का गला दबा दिया। बच्ची की हत्या के बाद आरोपितों ने हमीद खान के साथ मिलकर उसकी मां के साथ भी सामूहिक दुष्कर्म किया। जब महिला बेसुध हो गई तो उसे कूड़े के ढेर पर छोड़कर फरार हो गए।
