
हापुड़। (फ़ॉक्सलेंन न्यूज़) कोतवाली हापुड़ देहात क्षेत्र में स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित मोहल्ला इंद्रलोक में आपसी विवाद में विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने घर के अंदर नहीं घुसने दिया। पीड़ित महिला घर के गेट पर दिन भर धरने पर बैठी रही। मौके पर दो बार पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस किसी तरह महिला को समझाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना निवासी युवती की शादी वर्ष 2022 में इंद्रलोक निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद सब ठीकठाक चल रहा था। महिला का आरोप है कि अब बच्चा न होने के कारण ससुराल के लोग आय दिन उसे परेशान करते है। एक नवंबर को वह अपने मायके गई थी।
रविवार की सुबह वह अपनी ससुराल पहुंची तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया।




