
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेंन न्यूज़) भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश का दूसरी बार चुने गए राज सिंह चौहान को प्रदेश महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित किये जाने पर खंड अध्यक्ष महिपाल सिंह व पिलखुवा नगर अध्यक्ष बृज मोहन कोरी ने उनके घर जाकर अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

विकास खण्ड अध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन के दूसरे दिन प्रदेश कार्यकारिणी का निवार्चन,अखिल भारतीय संगठन मंत्री एवं निर्वाचन अधिकारी दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी द्वारा सम्मन कराया। 2024- 2027 लिए अध्यक्ष और महामंत्री के लिए प्रस्ताव मांगा। प्रतिनिधियों ने सर्व सम्मति से निर्विरोध पारित करने पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राम मौर्य और प्रदेश महामंत्री राज सिंह चौहान को घोषित किया गया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी, मंत्री नीटू सिरोही, महिला प्रमुख, सीमा ठाकुर सहित जिला विकास खण्ड स्तरीय हापुड जिला के 20से अधिक अधिकारी उपस्थित रहे।



