
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरेना मे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की आपातकालीन बैठक पार्टी के मेरठ मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालक मानसिंह फौजी मेरठ मंडल उपाध्यक्ष ने किया।
समीक्षा बैठक हापुड़ में बसपा के पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर डॉक्टर तेजवीर सिंह, मो आकिल खान, अमन राणा, राहुल राणा, पप्पू सिंह, बंटी सिंह, नीरज सिंह, अशोक कश्यप, राज कुशवाहा ने संबोधित किया। बैठक में दीपक चौहान मेरठ मंडल अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि ने पार्टी सदस्यता पर जोर देते हुए धौलाना विधानसभा क्षेत्र में लोगों को सदस्य बनने की अपील के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाया।

बैठक के दौरान ग्राम नरैना में बसपा पार्टी के पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर डॉक्टर तेजवीर सिंह ने अपने पार्टी की सक्रिय सदस्यता के साथ पार्टी ज्वाइन की ओर उनके साथ में वरुण बसपा कार्यकर्ता, ओम करण सिंह, मोहम्मद आकिल खान ने भी हापुड़ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर कुणाल माधरै, आईटी सेल अध्यक्ष महेश सैनी, मेरठ मंडल सचिव सुजीत सैनी, रवि चौहान मंडल कोषाध्यक्ष, पुकार तितोरिया, मनोज जोहर, अमित जोहार आदि उपस्थित रहें।
