
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बड़े हर्षोल्लास व धूम धाम के साथ स्वतन्त्रता दिवस का पर्व मनाया और कार्यक्रम के अंत मे पदाधिकारियों ने नोनियों व मागायी चुनाव पर चिंतन मंथन किया।

जिलाध्यक्ष मिथुन सुबोध त्यागी ने आजादी के इतिहास की चर्चा के साथ साथ किसानों की दयनीय स्थिति पर चर्चा की। नगर अध्यक्ष पिलखुवा ज्ञानेन्द्र गुप्ता ने कांग्रेस शासन के समय में देश की प्रगति पर विस्तार से बताया और वीर शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला। जिला महासचिव नरेश कर्दम एडवोकेट ने बताया कि कांग्रेस के नेतृत्व में हम आजाद हुए, किन्तु बीजेपी सच बोलने वालों को जेल भेजकर लोकतन्त्र की हत्या कर रही है।

कार्यक्रम में ब्लॉक धौलाना अध्यक्ष चमन शर्मा, जिला महासचिव जावेद एवं मुर्सलीन, भादेश शर्मा, सुधीर शर्मा, मुकेश शर्मा, योगेश शर्मा, हाजी मनीन, हाजी युसूफ, सद्दाम, गुल्फार्य, विक्रम कुशवाहा, विनोद कुमार जाटव, मुकेश लाला, धर्मबीर कौशिक, उपेन्द्र यादव के अलावा अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
