पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) शनिवार को भारी तादाद में किसान नेता छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचे और उन्होंने ज्ञापन सौंप कर संगठन के वाहनों को फ्री निकाले जाने की मांग की।

जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हाजी कलवा के नेतृत्व में संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग- 9 पर स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हाजी कलवा ने बताया कि संगठन के पदाधिकारीयों का 

किसानों के हित के कार्यो के लिए पूरे प्रदेश में आना जाना लगा रहता है। इसीलिए संगठन के पदाधिकारियों के वाहन टोल प्लाजा से निःशुल्क निकाला जाए। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि प्रत्येक दिन 12 से 15 दिन गाड़िया पास होंगी और अगर राष्ट्रीय कार्यक्रम होगा तो 40 से 50 वाहन पास होंगे।

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष हापुड़ नन्द राम सिंह, मंडल अध्यक्ष सहजाद खान, संदीप नागर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। 

Loading

Share this post !
The short URL of the present article is: https://focuslanenews.in/fn/q2c