
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़)
पूज्य संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा के पावन अवतार दिवस के उपलक्ष में पिलखुवा ब्लॉक की शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग व समूह साथ संगत ने वृक्षारोपण करके अपने सतगुरु को जन्मदिन का तोहफा दिया। इस दौरान रेलवे रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल के प्रांगण में अर्जुन, सागौन ,आम अमरूद, जामुन, कटहल, पापड़ी, नीम आदि के पेड़ लगाए।

इस मौके पर डॉ0 मुरारी लाल, सुनील इंसा, सुरेंद्र इंसा, मुकेश इंसा, राम अवतार इंसा, ओमप्रकाश इंसा, पिंटू इंसा, मोहित खेड़ा, सतीश इंसान चंद्रसेन इंसा, नीरज साकेत, संजीव, विपिन इंसा, दयावती, सरिता, कुसुम, राजवती, रजनी, पुष्पा रजनी विहार, कुंता, तारावती, राज देवी, सुजाता आदि सेवादारों ने सेवा की।
