

पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) सेवा भारती संस्था द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों से अनवरत संचालित श्रीरामचरितमानस के तृतीय स्तर का 87वां पाठ नगर के मौहल्ला सर्वोदय नगर निवासी मूल चन्द गुप्ता के आवास पर हुआ।

कथा व्यास रामकेश सिंह तोमर ने बताया कि महाराज दशरथ के निर्णय के समस्त सभी मंत्रियों ने अनुमोदन किया। महाराज दशरथ ने गुरू वशिष्ठ जी से श्री राम के राज्याभिषेक के लिए शुभ मुहूर्त बताने का अनुरोध किया, तो मुनि वशिष्ठ जी ने कहा कि शुभकार्य जब भी किया जाए वही समय शुभ है।

इस मौके पर सेवा भारती के अध्यक्ष सुधीर गोयल, सुधा गुप्ता, राहुल गुप्ता, अंकिता गर्ग सहित रामनिवास शर्मा, जगदीश शर्मा, राजेन्द्र मित्तल, ओमप्रकाश शर्मा, हीरा लाल, परमात्मा शरण, सीता राम, हरि कुमार, पवन कुमार, विनीत कुमार, मुकेश गोयल, देवी सिंह, देवराज सिंह आदि श्री राम भक्तों ने श्री राम कथा का रसास्वादन किया और धर्म लाभ उठाया।



