
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) नगर के रजनी विहार कॉलोनी स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर के कार्यालय पर भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का लाइव प्रसारण को सुना।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम को पूरे 10 वर्ष हो चुके है। लोग उनकी बात को सुनकर उसे अपने जीवन में भी अपना रहे है। प्रधानमंत्री ने सदैव देश के लाेगों के हित में कार्य किए है। वही नगर अध्यक्ष अंशुल मित्तल ने कहा कि बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका मन की बात का यह पहला कार्यक्रम है। जिसे देश के करोड़ों लोगों ने सुना और देखा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंशुल मित्तल, पूर्व सभासद मनोज तोमर सहित कई भाजपाई उपस्थित रहे।

