
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) जनपद में गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाले गणपति उत्सव का अनंत चतुदर्शी यानी मंगलवार को समापन किया गया।

इसी क्रम में जनपद क्षेत्रांगत नगर पिलखुवा में ढोल-नगाड़े व गाजे बाजे के साथ गणपति बप्पा को विदा किया गया। गणपति का रथ आदि पर दरबार सजाया गया। इसके साथ डीजे, ढोल आदि के साथ बाप्पा की नगर में विसर्जन यात्रा निकाली गई। बच्चों से लेकर बड़ों ने नाचते गाते हुए गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।


मंगलवार को दिनभर महाराष्ट्री संस्कृति की आभासी झलक देखने को मिली रही। सुबह से लेकर शाम तक कई गली-मोहल्लों में ढोल नगाड़ों की आवाज लोगों को अपनी ओर आकृर्षिक भी करती रही। जहां कुछ लोग गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए शामिल हुए। वहीं कुछ लोग छत, बॉलकनी व घरों की दहलीज पर खड़े होकर गणपति को विदा किया गया।
