
हापुड़। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) बारिश के पानी मे करंट उतरने से एक तीन साल के मासूम बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। मासूम को करंट लगने की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के फतेहपुर कुचेसर रोड समाधि वाली गली निवासी सुनील सोनी का तीन वर्षीय पुत्र बुधवार को छत पर बारिश में गया था। अचानक मकान में आए करंट लगने से झुलस गया। आनन फानन में बच्चे को परिजन चिकित्सक के साथ ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिजन में कोहराम मच गया। परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। वहीं मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। नम आंखों के बीच बच्चे के शव को गंगा में प्रवाहित किया गया।

