फ़ॉक्सलेंन न्यूज़। लखनऊ में समाजवादी पार्टी की कार्यालय बैठक में अखिलेश यादव ने गरीब महिलाओं को राहत देने के लिए स्त्री सम्मान समृद्धि योजना लागू करने की बात कही है।

बैठक में प्रदेश भर से महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुईं। इसका प्रमुख उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तय करना और महिला सशक्तिकरण को लेकर पार्टी की भूमिका को और मजबूत करना रहा।


बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि अगर राज्य में सपा की सरकार बनती है, तो स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अखिलेश ने यह भी कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं और महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है।


अखिलेश यादव ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सपा की प्राथमिकताओं पर बात करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर ‘1090’ महिला हेल्पलाइन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी 2027 में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा चुनावी टिकट देकर प्रतिनिधित्व बढ़ाएगी।
बैठक में अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की निष्पक्षता खत्म हो रही है और पुलिस का उपयोग माफियागिरी और चुनावी धांधली के लिए किया जा रहा है। उनका यह भी कहना था कि अधिकारियों का व्यवहार आम जनता और खासकर महिलाओं के प्रति संवेदनहीन हो गया है।

Loading

Share this post !
The short URL of the present article is: https://focuslanenews.in/fn/vehr