
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) शुक्रवार को श्रम विभाग के अधिकारी नगर के गांधी बाजार लेबर चौक पर पंहुचे और उन्होंने लोगो को श्रम विभाग योजना की जानकारी दी।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी उषा वर्मा व अनु सेवक अरुण कुमार ने विभाग की योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा श्रमिकों को लाभ देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित है। जानकारी के अभाव में श्रमिक उसका लाभ नहीं ले पाते है। इसी के लिए श्रमिकों को योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने भवन निर्माण श्रमिकों को अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने व ई कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अनु सेवक, अरुण कुमार ने भी विभाग की योजना के बारे में जानकारी दी।


25 total views , 1 views today