पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) बुधवार को भाजपा के नगर अध्यक्ष अंशुल मित्तल की अध्यक्षता में चंडी रोड स्थित कार्यालय पर एक भाजपाइयों की बैठक हुई। जिसमें आम लोगों को पार्टी से मिस्ड काल द्वारा जोड़ने की चर्चा की गई।


इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन विभु बंसल ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ता मजबूती से जुट जाएं और ज्यादा से ज्यादा आम लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएं। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी रहेगी कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिस्ड काल कराएं।

वही नगर अध्यक्ष अंशुल मित्तल ने बताया कि भाजपा की नीति व विचार धारा से प्रभावित होकर कोई भी व्यक्ति 8800002024 इस नंम्बर पर मिस्ड कॉल करके पार्टी से जुड़ सकता है। इस समय पार्टी के लगभग 18 करोड़ देश मे सदस्य है। अभी फिलहाल सभी की सदस्यता शून्य है। कार्यकर्ताओ को हर बूथ पर लगभग 200 सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान 4 सितंबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक चलेगा।


इस अवसर पर सुमित रुहेला, सभासद शिव कुमार शर्मा, नोश भारती, पूर्व सभासद अमित टांक, जयभगवान शर्मा, अमित मित्तल, राजेंद्र सिंह राठी, गुड्डु प्रजापति, पवन चौधरी, कमल सैनी डाक्टर वीरेंद्र बहल व घनश्याम सेन उपस्थित रहे।

Loading

Share this post !
The short URL of the present article is: https://focuslanenews.in/fn/ggf0