
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) शुक्रवार को भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा ने कन्या पूजन का कार्यक्रम बहुत ही उत्साह के साथ नगर के किडजी स्कूल में मनाया। कन्या पूजन में नौ कन्याएं नवदुर्गा के रूप में उपस्थिति रही। नव दुर्गे माता के रूपों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था सच में माता रानी हमारे सामने उपस्थित है। सभी कन्याओं के सर पर चुनरी बांधकर और उनको उपहार देकर सभी कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य स्वाति गर्ग को संस्था द्वारा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी ने पूजन के बाद गरबा डांस भी किया।
कार्यक्रम में शाखा मार्गदर्शक बीना गोयल, शाखा अध्यक्ष शशि गुप्ता, शाखा सचिव अलका अग्रवाल, श्वेता गोयल, हिमानी बंसल, श्वेता बंसल, रिंकी अग्रवाल, अलका मित्तल, आरती अग्रवाल, वर्षा मित्तल, गरिमा गर्ग, मानसी मित्तल, रंजना मित्तल, प्रियंका कंसल, सुधा गर्ग, आभा गोयल, प्रिया मित्तल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने 151 कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया।



