
पिलखुवा। (फ़ॉक्सलेन न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे है एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर के चंडी मंदिर स्थित प्रांगण में भाजपा नगर अध्यक्ष अंशुल मित्तल के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए व उनके देखभाल के लिए संकल्प लिया गया।
पौधरोपण करने में वरिष्ठ भाजपा नेता विश्व प्रकाश शर्मा, ललित बंसल, जय भगवान शर्मा, पंकज शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
